ऑर्गेनिक पेयों की आज से ही शुरुआत करने के 10 कारण

ऑर्गेनिक पेयों को चुनना मतलब निजी एवं वैश्विक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी को चुनना।

हानिकारक रसायनों से बचें।

विटामिन, खनिज, ऐज़ाइम, पराग और ऐटीऑक्सीडेंट के लाभ।

बेहतर, असली और प्राकृतिक स्वाद का आनन्द लें।
GMO (जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज़्म) से बचें: ऑर्गेनिक घटकों को जेनेटिक रूप से बदला नहीं जा सकता।
BeezZ पेय ऑर्गेनिक होते हैं। हमारे शुद्ध शहद की शुद्धता की जाँच स्वतंत्र प्रयोगशालाओं में की जाती है।
पर्यावरण तंत्र की रक्षा करें। ऑर्गेनिक खेती पर्यावरण-हितैषी खेती को सपोर्ट करती है, जो पर्यावरण तंत्र, वन्य पशु, पक्षी, कीटक और मिट्टी में पाए जाने वाले जीवों की रक्षा करती है।
परागण को संरक्षण और मीट्टी तथा पानी की सुरक्षा। हमारे घटक EU से प्रमाणित ऑर्गेनिक हैं। प्रमाणित ऑर्गेनिक मानकों में खेती के लिए विषाक्त रासायनिक पदार्थों के उपयोग की अनुमति नहीं होती। साथ ही, कृषक एक स्वस्थ मिट्टी और जैवविविधता को सुनिश्चित करते हुए जिम्मेदार रूप से खेती करने के लिए जवाबदेह होते हैं।

कृषि-विविधता को संरक्षण। मधुमक्खियों की संख्या चिंताजनक रूप से घट रही है। विश्व की 90% जनसंख्या को भोजन देने वाली 100 मानव खाद्यान्न फसलों में से 70 का परागण मधुमक्खियों द्वारा किया जाता है। इसके अलावा, अन्य पेड़-पौधे और कीटक भी मधुमक्खियों पर निर्भर रहते हैं, और मधुमक्खियों का केवल एक समूह हर रोज 30 करोड़ फूलों का परागण कर सकता है। अनुमानतः, खेती की फसलों की करीब 75% विविधता पिछले 100 वर्षों में नष्ट हुई है। चक्रीय कृषि (फसलें बदल-बदल कर खेती करना) का उपयोग कई ऑर्गेनिक खेतों में किया जाता है, और विविधता ही हमारे बचाव की कुंजी है।

ऑर्गेनिक खेती को सपोर्ट करें। ऑर्गेनिक पेय और खाद्य पदार्थ खरीदना अर्थात भविष्य पर निवेश करना। कई देशों में पारंपरिक खेती को सब्सिडी दी जाती है। ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों का सेवन हमारे बच्चों तथा सभी लोगों के हित में है, विशेषतः कृषकों के।
नियंत्रण बनाए रखते हुए। दुनिया पर शक्तिशाली बहुराष्ट्रीय कंपनियों का वर्चस्व है। ये चंद बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ GMO उद्योग विश्व में अग्रणी हैं और दुनिया की अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियों का अधिग्रहण कर वे खाद्यान्न उद्योग पर कब्ज़ा करना चाहती हैं। यह एक खतरनाक परिस्थिति है। उपभोक्ता होने के नाते हमें अगली कई पीढ़ियों के लिए एक संधारणीय भविष्य को समर्थन देना होगा, जिसके लिए ऑर्गेनिक उत्पादों को चुनना आवश्यक है।

ऑर्गेनिक BeezZ पेय स्वास्थ्यप्रद, ऑर्गेनिक/प्राकृतिक घटकों से बनाए जाते हैं, जो पोषण से भरपूर, संवर्धित प्राकृतिक स्वाद से युक्त और स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिकार शक्ति को बढ़ावा देने वाले होते हैं। इस पीढ़ी के लिए और अगली पीढ़ी के लिए: संधारणीय, ऑर्गेनिक खाद्य/पेय पदार्थ ही आगे की राह पर हैं - भविष्य इन्हीं का है।

आपको यह भी अच्छा लग सकता है

BeezZ के बारे में लोग क्या कह रहे हैं, जानिए